चुनावी हिंसा में 3 की मौत, विधायक प्रत्याशी और उनके समर्थक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने एक आरोपी को उतारा मौत के घाट

Ads

चुनावी हिंसा में 3 की मौत, विधायक प्रत्याशी और उनके समर्थक की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने एक आरोपी को उतारा मौत के घाट

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 04:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

पटना । बिहार में शनिवार रात चुनावी हिंसा सामने आई है। जिसमें एक प्रत्याशी और उसके समर्थक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे श्रीनारायण सिंह की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से एक समर्थक की भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- Watch Video: धर्म का भेदभाव भूलकर दुर्गा पंडाल पहुंचीं सांसद नुसरत …

बताया जा रहा है कि एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया.. और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई… श्रीनारायण सिंह जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। आरोपियों ने श्रीनारायण को तब गोली मारी, जब वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि श्रीनारायण पुरनहिया इलाके के हथसार में प्रचार के लिए निकले थे। इसी दौरान समर्थक बनकर काफिले में चल रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां दागीं.. सीतामढ़ी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने की आत्महत्या

बता दें कि श्रीनारायण सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है.. उन पर 6 केस दर्ज थे। अवैध हथियार रखने के मामले में उन्हें 2 साल की सजा भी हो चुकी है, वो शिवहर के नया गांव के निवासी थे, वो राजद से टिकट न मिलने के चलते जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे।

Read More: पालघर हिंसा केस, 38 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए