पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटा

Ads

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:02 AM IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे फिसलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.52 पर आ गया।

पश्चिम एशिया में फिर से तनाव उत्पन्न होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से वैश्विक स्तर पर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं की आशंका बढ़ गई। हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.52 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को 52 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.48 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.98 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक फिसलकर 77,642.89 अंक पर जबकि निफ्टी 163.55 अंक टूटकर 24,235.15 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका