School Closed News: एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में 4 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में 4 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, School Closed New Order: School Holiday in 3 District due to Heavy Rain
रांची। School Holiday in 3 District झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 10 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पलामू, गढ़वा और लातेहार में पिछले दो दिनों से मध्यम से भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद कर दी गई हैं।
School Holiday in 3 District गढ़वा और पलामू में 4 सितंबर तक सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि लातेहार में बुधवार को सभी स्कूल बंद रहे। आईएमडी ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में अचानक बाढ़ का खतरा जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 5 सितंबर तक बादल छाए रहने और भारी बारिश का अनुमान है। गुरुवार सुबह तक गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में रांची के बीएयू-कांके में सर्वाधिक 220 मिमी बारिश दर्ज की गई। जामताड़ा के नाला में 202.6 मिमी और जामताड़ा में 136.8 मिमी बारिश हुई। इधर, जमशेदपुर में लगातार बारिश और विभिन्न बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है।
- ISRO Recruitment 2026: इसरो में 175 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन, चूक गए तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा
- 8th Pay Commission Update: सैलरी बढ़ेगी या DA में होगा बड़ा खेल? 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम ऐलान जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुलने वाला है खुशियों का पिटारा!
- CP Radhakrishnan Raipur Visit: रायपुर दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों ने किया आत्मीय स्वागत

Facebook


