Meghalaya News: पुलिस ने जब्त की चार करोड़ से ज्यादा की हेरोइन, तीन महिला तस्करों को भी किया गिरफ्तार
Meghalaya News: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में तीन महिलाओं के पास से 4.4 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।
- मेघालय पुलिस ने जब्त की 4 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन।
- पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार।
- हेरोइन लेकर मणिपुर से शिलांग की तरफ आ रही थी तीनों महिलाएं।
शिलांग: Meghalaya News: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में तीन महिलाओं के पास से 4.4 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन जब्त किये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर मादक पदार्थ-निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) और जिला पुलिस की एक टीम ने रविवार को उमकियांग गश्ती चौकी पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली।
साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी थी हेरोइन
Meghalaya News: पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि, ‘‘तलाशी के दौरान तीन थैले बरामद किये गये। पुलिस ने साबुन के 80 डिब्बों में छिपाकर रखी गयी 961.33 ग्राम हेरोइन जब्त की।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं मणिपुर के खोंगजोम की रहने वाली हैं, जिनके खिलाफ लुमशनोंग पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मणिपुर से आ रहे थे तस्कर
Meghalaya News: अधिकारी ने बताया कि, मणिपुर के चुराचांदपुर से शिलांग जाते समय उनकी गाड़ी को चौकी पर रोका गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को ही एक अन्य अभियान में पुलिस ने खलीहरियाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइंडीहाटी गांव में एक बस को रोका और बाद में शिलांग के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साबुन के नौ डिब्बों में छिपाकर रखी गई 91.86 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि बस मणिपुर से आ रही थी।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 3 women arrested with heroin worth over Rs 4 crore in Meghalaya

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm