अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 319 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 319 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 319 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 4, 2021 11:40 am IST

ईटानगर, चार अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 319 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,884 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 234 ही है। नए 319 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 88, पापुमपरे में 44, लोअर सुबनसिरी में 35, ईस्ट सियांग में 19, लोहित में 16, कामले तथा त्वांग में 13-13, वेस्ट कामेंग तथा नामसाई में 12-12 और ईस्ट कामेंग में नौ मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि नए 319 मामलों में से 296 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, 10 आरटी-पीसीआर जांच में और 13 मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। इनमें से 136 लोगों में से कोविड-19 के लक्षण दिखे थे। राज्य में अभी 3,352 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 475 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 45,298 हो गई।

जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 92.66 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 5.55 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 9,52,988 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 8,64,240 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में