मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 9, 2021 12:52 pm IST

आइजोल, नौ दिसंबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,37,377 हो गई। वहीं, एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 509 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सैतुल जिले में 99 वर्षीय एक महिला की संक्रमण से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 3,049 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को 309 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,33,819 हो गई है। राज्य में अभी तक 14.56 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि अभी तक 7.23 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में