अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 327 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 327 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 327 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 6, 2021 8:05 am IST

ईटानगर, छह जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 327 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,113 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 123 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि लोहित जिले के 39 वर्षीय व्यक्ति की एक अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 305 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, 13 आरटी-पीसीआर और नौ ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र से 77, लोहित से 43, तवांग से 39, ईस्ट कामेंग से 29 और अपर सुबनसिरी से 25 मामले सामने आए।

जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 3753 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 402 और मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,237 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 86.69 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित आने की दर 4.16 प्रतिशत है।

डॉ. जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 6,24,422 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। शनिवार को 7853 नमूनों की जांच की गयी।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 3,77,924 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में