सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले
सिक्किम में कोरोना वायरस संक्रमण के 337 नए मामले
गंगटोक, 25 जुलाई (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में 337 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 25,160 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से राज्य में किसी की मौत नहीं हुई।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक महामारी से 330 मरीजों की मौत हो चुकी है और अभी 3,017 मरीज उपचाराधीन हैं। सिक्किम में 21,549 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में ठीक होने की दर 86.6 प्रतिशत है।
भाषा यश दिलीप
दिलीप

Facebook


