मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले आए सामने

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले आए सामने

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: November 1, 2020 7:17 am IST

आइजोल, एक नवंबर (भाषा) मिजोरम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,756 तक पहुंच गई।

सामने आए नए मामलों में 11 नाबालिग भी शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में बताया कि 34 नए मामलों में से 29 लोगों के संक्रमित होने के पता तब लगा, जब संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा था और पांच लोग बाहर से यात्रा करके लौटे थे।

बयान के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में तीन स्वास्थ्यकर्मी, एक पुलिसकर्मी और 11 नाबालिग शामिल हैं।

मिजोरम में फिलहाल 264 मरीज उपचाराधीन हैं और 2,291 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

बयान के मुताबिक, शनिवार को 1,696 नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक राज्य में कुल 1,13,912 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा शफीक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में