पुडुचेरी में कोविड-19 के 34 नए मामले, कुल मामले 38,334 हुए

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 34 नए मामले, कुल मामले 38,334 हुए

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 06:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

पुडुचेरी, छह जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,334 हो गए। हालांकि वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया पिछले 24 घंटे में कम से कम 35 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

उन्होंने बताया कि 3,557 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच के बाद पुडुचेरी क्षेत्र में 22, कराईकल में आठ और माहे में चार नए मामले सामने आए।

कुमार ने बताय कि केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.67 प्रतिशत और कोविड-19 से मृतयु दर 1.66 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 372 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 37,327 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। यहां वायरस से 635 लोगों की मौत हुई है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश