ओडिशा में पिछले चार वर्षों में 344 हाथियों की मौत हुई : वन मंत्री
ओडिशा में पिछले चार वर्षों में 344 हाथियों की मौत हुई : वन मंत्री
भुवनेश्वर, 17 मार्च (भाषा) ओडिशा के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखूंटिया ने मंगलवार को विधानसभा में सूचित किया कि अप्रैल 2022 से 10 मार्च 2026 के बीच राज्य में शिकार और दुर्घटनाओं सहित विभिन्न कारणों से 344 जंगली हाथियों की मृत्यु हुई है।
विधायक प्रदीप कुमार डिशारी के एक लिखित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि इस अवधि के दौरान 23 हाथी शिकारियों द्वारा मारे गए और 15 हाथियों की मौत दुर्घटनाओं के कारण हुई।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 53 हाथियों की ढेंकानाल जिले में हुई। उन्होंने बताया कि इसके बाद क्योंझर में 42, मयूरभंज में 39, अंगुल में 39, कटक में 37, संबलपुर में 25 और सुंदरगढ़ में 21 हाथियों की मौत हुई।
उन्होंने बताया कि 93 हाथियों की वित्त वर्ष 2022-23, 66 हाथियों की 2023-24 और 105 हाथियों की 2024-25 में मौत हुई।
उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में 10 मार्च तक ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में 80 हाथियों की मौत हुई है।
भाषा दिलीप रंजन
रंजन

Facebook


