Raipur News: राजधानी के इस बड़े अस्पताल में हुआ दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में गिरे तीन युवक, ICU में किया गया एडमिट

Raipur News: रामकृष्ण केयर अस्पातल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक अंदर गिर गए हैं। तीनों युवकों की हालत गंभीर बताया जा रही है।

Raipur News: राजधानी के इस बड़े अस्पताल में हुआ दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में गिरे तीन युवक, ICU में किया गया एडमिट

Raipur News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 17, 2026 / 11:06 pm IST
Published Date: March 17, 2026 10:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रामकृष्ण केयर अस्पातल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक अंदर गिर गए हैं।
  • तीनों युवकों की हालत गंभीर बताया जा रही है।
  • पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है।

Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रामकृष्ण केयर अस्पताल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां तीन युवक सेप्टिक टैंक गिर गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने का मामला सामने आते ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। (Raipur News) खबर सामने आई है कि, एक युवक को टैंक से बाहर निकाल लिया गया है और गंभीर हालत में इलाज के लिए ICU में भर्ती करवाया गया है। वहीं दो अन्य युवकों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

जारी है रेस्क्यू कार्य

Raipur News: अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, रायपुर के सिमरन सिटी निवासी गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार नामक तीन युवकों को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए बुलाया गया था। सफाई के दौरान तीनों युवक सेप्टिक टैंक में गिर गए। खबर मिलते ही अस्पताल प्रबंधन की टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। (Raipur News) रेस्क्यू टीम ने एक युवक को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाल लिया है और उसे इलाज के लिए ICU में भर्ती करवाया गया है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप

Raipur News:  वहीं दो अन्य युवकों को टैंक से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। सूत्रों के मुताबिक़ तीनों युवकों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। (Raipur News) वहीं युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो रो रोकर हाल बेहाल हो गया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि, सेप्टिक टैंक में गिरे तीनों युवकों की मौत हो गई और अस्पताल प्रबंधन उनसे इस बात को छिपा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

US-Iran War Update: ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका! इस सीनियर अफसर ने दिया इस्तीफा, कहा- झूठ बोल रहे ट्रंप, नहीं था कोई खतरा 

Netanyahu Death Rumors : अब इजरायली PMO ने जारी की नेतन्याहू की नई तस्वीर, अधिकारियों से बात करते दिखे प्रधानमंत्री, लोग बोले- ये भी तो पुरानी है… 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.