अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 36 नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 36 नए मामले

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के 36 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 19, 2021 7:35 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 19 मई (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 6,674 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने से मृतक संख्या 92 पर पहुंच गई।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 223 है। वहीं और 30 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,359 हो गई।

अंडमान-निकोबार में अब तक 3,80,395 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। यहां संक्रमण दर 1.75 फीसदी है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 1,17,748 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 17,354 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

भाषा मानसी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में