दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 58 लोग ठीक हो गए। बुलेटिन के अनुसार, अब तक संक्रमण के 14,35,565 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 25,030 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी और संक्रमण के 51 मामले सामने आए थे।

भाषा यश पवनेश

पवनेश