लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले, एक और मरीज की मौत
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले, एक और मरीज की मौत
लेह, 26 नवंबर (भाषा) लद्दाख में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,435 हो गए तथा मृतकों की संख्या 213 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि संक्रमण के सभी नए मामले लेह से सामने आए। लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में अभी कोविड-19 के 235 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा यश नीरज
नीरज

Facebook


