भारत में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए
भारत में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38 नए मामले आए हैं, जिसके बाद देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 306 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,32,037 है। देश में अबतक कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,49,99,680 है।
देश में संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,44,67,337 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्युदर 1.18 प्रतिशत है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 220.67 करोड़ खुराक अबतक दी जा चुकी है।
भाषा
अभिषेक मनीषा
मनीषा

Facebook


