Rahul Gandhi Defamation Case: बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई आज, इस कोर्ट में होगी अंतिम बहस

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे मानहानि मामले में आज यानी 16 सितंबर को सुनवाई होगी।

Rahul Gandhi Defamation Case: बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई आज, इस कोर्ट में होगी अंतिम बहस

Rahul Gandhi Defamation Case/Image Credit: Rahul Gandhi X Handle

Modified Date: September 16, 2026 / 07:19 am IST
Published Date: September 16, 2026 7:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होगी सुनवाई।
  • उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक कोर्ट में होगी मामले में सुनवाई।
  • यह मानहानि परिवाद 2018 में बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था।

Rahul Gandhi Defamation Case: नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे मानहानि मामले में आज यानी 16 सितंबर को सुनवाई होगी। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से जुड़ा है। मामले की सुनवाई सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में हो रही है। इससे पहले 14 सितंबर को प्रस्ताव के कारण मामले में अंतिम बहस नहीं हो सकी थी। इसके बाद अदालत ने 16 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी।

2018 की टिप्पणी से जुड़ा है मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मानहानि का यह मामला 2018 में बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही पूरी हो चुकी है और अब अदालत में अंतिम बहस की प्रक्रिया चल रही है। (Rahul Gandhi Defamation Case)

वॉयस सैंपल को लेकर हुआ था विवाद

Rahul Gandhi Defamation Case: मामले में परिवादी की ओर से राहुल गांधी की आवाज के नमूने की जांच और कथित रिकॉर्डिंग से मिलान कराने की मांग की गई थी। ट्रायल कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन निगरानी याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद मूल रिकॉर्ड ट्रायल कोर्ट में वापस आ गया और अंतिम बहस के लिए मामला आगे बढ़ा। राहुल गांधी इस मामले में पहले अदालत में पेश हो चुके हैं और उन्हें जमानत भी मिल चुकी है। अब अंतिम बहस के बाद अदालत मामले में आगे की कार्यवाही करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.