Gujarat Road Accident: 4 महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल, तेज रफ़्तार वैन और ट्रक में हुई भीषण टक्कर
Gujarat Road Accident: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई

Gujarat Road Accident
अहमदाबाद : Gujarat Road Accident: देशभर में पिछले कुछ समय से रफ़्तार का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी बीच गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि, यह हादसा एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से हुआ। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हुई। जबकि 16 अन्य लोग जख्मी हुए है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
वैन में सवार थे करीब 20 लोग
Gujarat Road Accident: पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, वैन में करब बीस लोग यात्री सवार थे। वैन तेर्ज रफ़्तार में जा रही थी। इसी बीच रात का अंधेरा होने की वजह से वैन की ट्रक से टक्कर हो गई और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची। जिसके बाद दर्द से करहाते घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
ऐसे हुआ हादसा
मामले में पुलिस ने बताया कि वैन सुरेंद्रनगर के लिंबडी तालुका के शियानी गांव से सोमनाथ जा रही थी। वहीं ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था. घटना के समय ट्रक सड़क के किनारे एक होटल के पास रुकने के लिए दाहिनी ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान सामने से वैन आई और ट्रक में टकरा गई, जिससे ये हादसा हुआ।
सोमनाथ जा रहे थे सभी
Gujarat Road Accident: बताया जा रहा है कि वाहन में सवार होकर पीड़ित अपने पूर्वजों के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान ‘पितृ तर्पण’ करने के वास्ते सोमनाथ जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया. जिसके बाद घर में मातम फ़ैल गया। हादसे केबाद मृतकों की पहचान मगजीबेन रेथारिया (72), गलालबेन रेथारिया (60), मंजूबेन रेथारिया (65) और गौरीबेन रेथारिया (68) के रूप में हुई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 4 women killed, more than 15 injured, a terrible collision between a high speed van and a truck

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm