पुडुचेरी में कोविड-19 के 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 37,622 हुई

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 37,622 हुई

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 07:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

पुडुचेरी, 17 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 नए मामले सामने आए हैं और किसी भी व्यक्ति की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 40 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,622 हो गई।

पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक किसी व्यक्ति की संक्रमण से मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 622 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.65 फीसदी और 97.5 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश