विश्व कप फाइनल के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का बर्ताव ‘अस्वीकार्य’: स्पेन के कोच

Ads

विश्व कप फाइनल के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का बर्ताव ‘अस्वीकार्य’: स्पेन के कोच

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 05:10 PM IST

जिनेवा, 24 जुलाई (एपी) विश्व कप फाइनल के दौरान और उसके बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के कथित आचरण की फीफा द्वारा जांच किए जाने के बीच स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने इन घटनाओं को ‘असहनीय और अस्वीकार्य’ करार दिया है।

स्पेन की रविवार को अतिरिक्त समय में 1-0 की जीत के साथ गत चैंपियन अर्जेंटीना का खिताब छिन गया। इसके बाद मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुए तीखे टकराव की जांच के लिए फीफा ने सोमवार को अपने अनुशासनात्मक अभियोजकों में से एक को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

मैच के दौरान अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेज की स्पेन के खिलाड़ियों एरिक गार्सिया और गावी के साथ झड़प हुई तो वहीं, स्पेन के कप्तान रोड्री जब अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुनुएल मोलिना के पास से गुजर रहे थे, तब उनके पेट पर प्रहार किए जाने का भी आरोप है।

स्पेन के सरकारी प्रसारक ‘टीवीई’ से बातचीत में दे ला फुएंते ने कहा, ‘ऐसी घटनाओं की अनुमति नहीं दी जा सकती। उस समय मैं अन्य लोगों के साथ जीत का जश्न मना रहा था, इसलिए घटनाओं को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख सका।’’

उन्होंने कहा, ‘फिर भी, इतने बड़े स्तर के खिलाड़ियों से इस तरह का व्यवहार असहनीय और अस्वीकार्य है। कुछ दिन पहले तक मैं उनकी और उनके शानदार कोच की प्रशंसा कर रहा था।’’

फीफा ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जांच अधिकारी का कार्यक्षेत्र क्या होगा और क्या स्पेन के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

इस बीच अर्जेंटीना के सहायक कोच रोबर्टो आयाला ने बुधवार को दानी ओल्मो के साथ हुई अपनी झड़प के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह केवल मामूली झड़प थी, मुक्का नहीं मारा गया था।

फुएंते ने अपने खिलाड़ियों के संयम और पेशेवर रवैये की सराहना करते हुए कहा, ‘‘ मैं इस तरह की आक्रामकता और उकसावे के बीच हमारी टीम के व्यवहार को विशेष रूप से जिक करना चाहता हूं। हमारे खिलाड़ियों ने हर समय धैर्य बनाए रखा और सच्चे पेशेवरों की तरह आचरण किया।’’

एपी

आनन्द आनन्द मोना

मोना