सात साल से कम सजा वाले 42 बंदियों को 60 दिन के लिये रिहा किया गया
सात साल से कम सजा वाले 42 बंदियों को 60 दिन के लिये रिहा किया गया
बलिया (उप्र), 13 मई (भाषा) बलिया जिला जेल में निरुद्ध सात साल से कम सजा वाले 42 बंदियों को 60 दिन के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सर्वेश कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जिला न्यायाधीश आलोक कुमार त्रिवेदी के आदेश पर सात साल से कम सजा वाले 42 बंदियों को 60 दिन के लिये अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।
इन बंदियों की रिहाई 10 से 13 मई के बीच की गयी।
भाषा सं जफर मनीषा मानसी
मनीषा

Facebook


