मिजोरम में कोविड-19 के 44 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 44 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 44 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 4, 2022 10:56 am IST

आइजोल, चार मई (भाषा) मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,600 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से अभी तक 697 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण दर घटकर 7.57 प्रतिशत हो गई है, जो एक दिन पहले मंगलवार को 10.96 प्रतिशत थी। मंगलवार को राज्य में 581 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 433 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 2,26,470 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंगलवार को संक्रमण से 86 लोग मुक्त हुए।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में