पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 17, 2021 / 01:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

कोलकाता, 16 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 15,79,906 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि महामारी से पिछले एक दिन में 10 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 18,963 पर पहुंच गई।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी 7,445 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक 15,53,498 लोग कोविड से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश रंजन

रंजन