मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के 46 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के 46 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया
इंफाल, 18 अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबांगनबा) के 46 उग्रवादियों ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया ताकि वे अपनी आजीविका कमा सकें।
इंफाल में फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के परेड मैदान में राज्य सरकार की ओर से आयोजित ‘घर वापसी समारोह’ में प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के सदस्यों ने अपने हथियार डाले।
वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि तीन साल पहले शुरू हुए संघर्ष के कारण कई लोगों ने हथियार उठा लिए थे। मैं केसीपी (ताइबांगनबा) और उन सदस्यों का दिल से स्वागत करता हूं जिन्होंने हथियार डाल दिए हैं। उन्हें यह समझ आ गया है कि हथियारों से प्रगतिशील विकास नहीं हो सकता।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन के 46 सदस्यों ने संशोधित आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास नीति, 2018 के तहत आत्मसमर्पण किया।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


