तेलंगाना में कोविड-19 के 472 नए मामले, दो लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 472 नए मामले, दो लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 472 नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 27, 2020 5:30 am IST

हैदराबाद, 27 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 472 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.84 लाख से अधिक हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,531 हो गई।

राज्य सरकार ने रविवार को एक बुलेटिन में 26 दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 106 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरि में 45 और रांगारेड्डी में 44 मामले सामने आए हैं।

अब तक राज्य में कुल 2,84,863 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,76,753 लोग स्वस्थ हो चुके हैं वहीं 6,579 लोगों का उपचार चल रहा है। राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 97.15 फीसदी है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में