झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नये मामले, एक की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नये मामले, एक की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नये मामले, एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 31, 2020 7:30 pm IST

रांची, 31 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के 474 नये मामले सामने आये । स्वास्थ्य विभाग ने आज रात रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी ।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 884 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में इसी अवधि में संक्रमण के 474 नये मामले सामने आये । इसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 101761 हो गयी है ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में 95575 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसके अलावा 5302 अन्य संक्रमितों का इलाज जारी है ।

भाषा इंदु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में