पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नए मामले
पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नए मामले
पुडुचेरी, छह सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए हैं जिससे केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,032 हो गई है। इसके साथ ही महामारी से 16 और लोगों की मौत से मृतक संख्या बढ़कर रविवार को 314 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संक्रमण से जान गंवाने वाले 16 लोगों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं जिनकी उम्र 54 से 85 वर्ष के बीच थी। ये सभी लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि कुल 1,701 नमूनों की जांच की गई, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 83,142 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,032 है। मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमश: 1.84 प्रतिशत और 68.29 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि कि पुडुचेरी क्षेत्र में 409 नए मामले, कराइकल में 40 और यनम में 29 नए मामले सामने आए हैं।
भाषा
शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


