दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 490 नए मामले,तीन लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 490 नए मामले,तीन लोगों की मौत
नयी दिल्ली,13 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 490 नए मामले सामने आए जबकि तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी। संकमण दर 3.16 प्रतिशत दर्ज की गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकडों में यह जानकारी दी गयी।
नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,41,905 हो गए, वहीं मृतक संख्या 26,288 हो गयी।
एक दिन पहले 15,495 नमूनों की जांच की गई, जिनमें ये नए मामले सामने आए।
भाषा शोभना नरेश
नरेश

Facebook


