असम, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित इन इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
असम, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित इन इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
गंगटोक: असम, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सोमवार रात को 5.4 तीव्रता का भूकंप का झटके महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।
भूकंप, भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया। एक अधिकारी ने बताया कि लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए लेकिन जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Facebook


