जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास 25 करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलो हेरोइन जब्त

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास 25 करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलो हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 03:54 PM IST

जम्मू, 18 जुलाई (भाषा) पिछले कुछ वर्षों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से तस्करी करके लाई गई पांच किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन ज़ब्त की।

उन्होंने बताया कि यह ज़ब्ती एलओसी के पास हवेली तहसील के अग्रिम गांव, कोसलियान में बहुत सावधानी से योजना बनाकर चलाए गए नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान की गई।

सीमा पार से तस्करी करके लाई गई इस हेरोइन को एक संगठित सीमा-पार मादक पदार्थ नेटवर्क के जरिए देश के अंदरूनी इलाकों में पहुंचाया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह हाल के वर्षों में सीमावर्ती जिले में नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश