उपचार के दौरान 5 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
उपचार के दौरान 5 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
नोएडा, तीन मार्च (भाषा) नोएडा के जिंम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती पांच माह के बच्चे की मौत को लेकर उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात अस्पताल में हंगामा किया तथा डॉक्टरों पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं नरेश
नरेश

Facebook


