पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए
पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हुए
चंडीगढ़, 23 जुलाई (भाषा) पंजाबी अभिनेता रब्बी कंदोला बृहस्पतिवार को यहां अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ में शामिल हो गए।
पार्टी में उनका स्वागत करते हुए अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि कंदोला के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा उसकी सामाजिक पहुंच और जमीनी समर्थन में बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि कंदोला की मौजूदगी से पंजाब और राज्य के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठायी जाएगी।
कंदोला ने ‘मिट्टी’, ‘मसंद’ और ‘यार मेरा रब वरगा’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है।
कंदोला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह पंजाबी मातृभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा पंजाबियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर इसमें शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब दे ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के मुद्दों को उठाने और राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पार्टी में उनके शामिल होने के कार्यक्रम में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी मौजूद थे।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


