दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले, किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले, किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले, किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 18, 2022 10:47 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में कोविड​​-19 संक्रमण दर सोमवार को बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई, जबकि शहर में संक्रमण के 501 नये मामले सामने आये। यह संख्या एक दिन पहले की तुलना में 16 कम है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

दिल्ली में कोविड-19 के 501 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,69,051 हो गई। वहीं मृतक संख्या 26,160 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि इस दौरान किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 517 नये मामले सामने आये थे।

सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले कुल 6,492 कोविड​​​​-19 जांच की गई थी। इसके अनुसार कुल 1,188 कोविड रोगी घर पर पृथकवास में हैं।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में