तेलंगाना में कोविड-19 के 502 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 502 नए मामले, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 05:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

हैदराबाद, 16 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 502 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2.58 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,407 हो गई।

राज्य सरकार ने बताया कि नए मामले हाल के समय में सबसे कम है।

राज्य की ओर से जारी बुलेटिन में 15 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 141 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रांगारेड्डी में 72 और मेडचल मल्काजगिरि में 33 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी 14,385 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 17,296 नमूनों की जांच हुई थी। अब तक कुल 48.91 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 93.87 फीसदी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद