भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए

Ads

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 14, 2023 / 03:47 PM IST,
    Updated On - October 14, 2023 / 03:47 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 359 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,32,037 पर स्थिर है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 4,49,99,561 पर पहुंच गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,165 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 टीकों की 220,67,73,282 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन पारुल

पारुल