लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

लद्दाख में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 16, 2022 8:58 pm IST

लेह, 16 मार्च (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम सात बजकर पांच मिनट पर भूकंप आया और कुछ सेकंड तक झटके महसूस किये गए।

अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 36.01 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.18 डिग्री पूर्व देशांतर में जमीन के नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

भाषा यश देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में