पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 14, 2021 / 07:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

कोलकाता, 14 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को 530 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तथा महामारी से 10 रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,79,012 हो गए और मृतकों की संख्या 18,945 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। कोलकाता में संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए। कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और हावड़ा जिले में दो-दो तथा नदिया और पश्चिम वर्धमान में एक-एक रोगी की मौत हो गई।

राज्य में अभी 7,576 रोगी उपचाराधीन हैं और अब तक 15,52,491 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश माधव

माधव