तेलंगाना में कोविड-19 के 535 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 535 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 28, 2021 / 06:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

हैदराबाद, 28 मार्च (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 535 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,06,339 हो गई। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक सरकारी बुलेटिन में 27 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि तीन और लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,688 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि 4,495 मरीजों का उपचार चल रहा है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 154 मामले सामने आए हैं। वहीं मेडचल मल्काजगिरि में 49 और रंगारेड्डी में 39 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि शनिवार को 278 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,00,156 हो गई। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.98 फीसदी है और मृत्यु दर 0.55 फीसदी है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी