मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले

मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले

मिजोरम में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 12, 2022 11:14 am IST

आइजोल, 12 मई (भाषा) मिज़ोरम में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 22 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,849 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड​​-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा 697 पर स्थिर है, क्योंकि पिछले दस दिन से किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर एक दिन पहले 7.73 प्रतिशत थी जो बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई, क्योंकि बुधवार को 455 नमूनों की जांच के दौरान 55 नए मामलों का पता चला।

पूर्वोत्तर राज्य में इस समय कोविड-19 के 209 उपचाराधीन मरीज़ हैं।

अधिकारी ने बताया मिज़ोरम में बुधवार को 46 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो गए। राज्य में कुल 2,26,943 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.60 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 19.25 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी लालमुआनावमा जोंगटे के अनुसार, बुधवार तक 8.52 लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 6.92 लाख लोगों का संपूर्ण टीकाकरण हो गया है। कम से कम 42,192 लोगों ने ऐहतियाती खुराक ली है।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में