तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 24, 2020 5:12 am IST

हैदराबाद, 24 दिसम्बर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 574 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.83 लाख के पार चले गए। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,524 हो गई।

बृहस्पतिवार को जारी किए गए सरकारी बुलेटिन में 23 दिसम्बर रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए। उसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 109 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 48 और मेडचल-मल्काजगिरि में 42 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी तक 2.75 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 6,815 लोगों का अभी कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी तक 66.11 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिसमें से 44,516 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.05 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में