तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 578 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 578 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 578 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 18, 2021 2:15 pm IST

हैदराबाद, 18 जुलाई (भाषा) तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 578 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,36,627 हो गए।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार, महामारी से राज्य में तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 3,759 पर पहुंच गई।

राज्य में अभी कोविड-19 के 9,824 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार, अब तक 6,23,044 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में