Road Accident News: बस और ऑटोरिक्शा की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर निकली पुलिस की चीख
Road Accident News: बस और ऑटोरिक्शा की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर निकली पुलिस की चीख

Jammu Kashmir Terrorist Attack
- ऑटोरिक्शा और बस के बीच टक्कर – पाटन जिले में सामी गांव के पास एक तेज टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हुई।
- बस चालक का नियंत्रण खोना – पुलिस के अनुसार, बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
- स्थानीय नेताओं का दौरा – राधनपुर से विधायक लाविंगजी ठाकोर ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
पाटन: Road Accident News गुजरात के पाटन जिले में बृहस्पतिवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई।
Road Accident News पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी के नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर से विधायक और भाजपा नेता लाविंगजी ठाकोर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा सवार छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल था।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: 6 people died in a collision between a bus and an auto rickshaw

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm