ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए

ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए

ओडिशा में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 16, 2021 10:46 am IST

भुवनेश्वर,16 फरवरी (भाषा) ओड़िशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,36,322 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 1,912 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 60 नए मामलों में से 36 मरीज विभिन्न पृथक-वास केंद्रों के हैं, जबकि 24 मरीजों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान चला।

सबसे अधिक 13 नये मरीज पुरी जिले के हैं जबकि सुंदरगढ़ और संबलपुर जिलों में नौ-नौ नये मरीज सामने आये।

स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ क्योंझर जिले में 70 साल की कोविड -19 मरीज की मौत की खबर देते हुए खेद है। उसे मधुमेह, अवसाद और थॉयराइड की भी समस्या थी।’’

राज्य में फिलहाल 720 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,33,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल संक्रमण दर 4.17 फीसद है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में