खुलासा : राम रहीम के डेरा मुख्यालय में दफन है 600 कंकाल
खुलासा : राम रहीम के डेरा मुख्यालय में दफन है 600 कंकाल
पंचकुला। बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के मामले में आगे जानकारियां एकत्र करने के लिए डेरा के वाईस चेयरमैन डाॅ पी आर नैन से एस आई की टीम ने सिटी थाना में ढाई घंटे पूछताछ की जिसमें नैन ने कई चौकाने वाले खुलासे किए नैन ने बताया कि सिरसा मुख्यालय के नीचे कई अस्थियां व कंकाल दफन है। दरअसल नैन के मुताबिक डेरा अनुयायियों का ऐसा विश्वास है कि मौत के बाद अगर उनकी अस्थियां डेरे की जमीन में दबाई जाएंगी तो उन्हे मोक्ष मिलेगा और इसी वजह से डेरे की जमीन में करीब 600 लोगों की अस्थियां और कंकाल है।
गुरमीत राम रहीम का पूर्व ड्रायवर खट्टा सिंह बयान देने को राजी, खुलेंगे कई राज
वहीं डेरे के कुछ पूर्व अनुयायियों द्वारा पूर्व में यह आरोप भी लगाया जाता रहा है कि डेरे के खिलाफ बोलने वाले कई लोगों को मारकर उनके शवों को डेरे के खेतों में दबा दिया जाता है। अब पुलिस कंकाल मामले में दोनों एंगल से जांच करने की तैयारी कर रही है।

Facebook


