फरीदाबाद में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए

फरीदाबाद में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए

फरीदाबाद में कोरोना के 606 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 18, 2020 1:50 pm IST

फरीदाबाद, 18 नवम्बर (भाषा) फरीदाबाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पिछले चौबीस घण्टों के दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीं 606 नए मामले सामने आए।

उप सिविल सर्जन डा. रामभगत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 252 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर लौटे।

उन्होंने बताया कि यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34243 तक पहुंच गई है जिनमें से 29851 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं 285 मरीजों की मौत हो चुकी है।

फिलहाल 440 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 3667 मरीज गृह पृथकवास में हैं।

भाषा सं

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में