दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए, चार रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 18, 2022 9:26 pm IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,54,774 हो गई। इसके अलावा चार रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 26,095 पर पहुंच गई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण की दर गिरकर 1.22 प्रतिशत रह गई है।

बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले कुल 49,928 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 739 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत रही थी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में