मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 18, 2022 6:20 pm IST

आइजोल, 18 अप्रैल (भाषा) मिजोरम में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए जिसमें 25 बच्चे शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 2,26,172 हो गए। राज्य में लगातार छठे दिन सौ से कम मामले सामने आए हैं। रविवार को 96 मामले सामने आये थे और एक मरीज की मौत हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। मिजोरम में कोविड-19 से अब तक 692 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मिजोरम में अभी कोविड के 589 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में