तमिलनाडु में कोविड-19 के 627 नए मामले, 12 लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु में कोविड-19 के 627 नए मामले, 12 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 16, 2021 / 08:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 627 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,37,962 हो गई। वहीं, 12 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 36,656 हो गई।

एक चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 687 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 26,93,830 हो गई। यहां अब 7,476 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में 1,04,531 नमूनों की जांच हुई, जिसके बात कुल जांच की संख्या बढ़कर 5,59,07,306 हो गई।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश