मिजोरम में कोविड-19 के 63 नये मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 63 नये मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 63 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: May 3, 2022 10:44 am IST

आइजोल, तीन मई (भाषा) मिजोरम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आए, जो इससे एक दिन पहले सामने आए मामलों की तुलना में 23 अधिक हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,27,556 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड​​-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा 697 पर स्थिर है क्योंकि बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर पिछले दिन के 8.10 प्रतिशत से बढ़कर 10.96 प्रतिशत तक हो गई, क्योंकि 575 नमूनों की जांच के दौरान नए 63 नये मामलों का पता चला है।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 475 हो गयी है। राज्य में अब तक 2,26,384 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 255 मरीज ठीक हुए।

राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 99.48 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी लालमुआनावमा जोंगते के अनुसार, सोमवार तक 8.48 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में