झारखंड में कोरोना वायरस के 647 नए मामले, दो की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस के 647 नए मामले, दो की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस के 647 नए मामले, दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: October 21, 2020 7:50 pm IST

रांची, 21 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस के 647 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कुल मामले बढ़कर 98,061 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 851 पहुंच गयी है।

राज्य में 91,004 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 6,106 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

भाषा इन्दु

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में